ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar News: झोली में दो कोबरा लेकर इलाज कराने पहुंचा स्नेक कैचर, सदर अस्पताल में मचा हड़कंप

Bihar News: सासाराम में स्नेक कैचर गौतम कुमार दो विशाल कोबरा सांप झोली में लेकर सदर अस्पताल पहुंचा, डसने के बाद इलाज हुआ, सांप जंगल में छोड़े गए।

19-Jan-2026 06:49 PM

By Ranjan Kumar

Bihar News: सासाराम क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सासाराम सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मरीज इलाज कराने झोली में दो विशाल कोबरा सांप लेकर पहुंच गया। यह नजारा देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।


जानकारी के अनुसार, राजपुर निवासी गौतम कुमार को दो कोबरा सांप पकड़ने के दौरान सांप ने कलाई पर तीन जगह डस लिया। इसके बाद वह दोनों जहरीले सांपों को झोली में डालकर सीधे सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि गौतम पेशे से स्नेक कैचर है और गांव व आसपास के इलाकों में सांप पकड़ने का काम करता है।


गौतम ने बताया कि गांव में कहीं भी सांप निकलने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ता है और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ देता है। हालांकि, सांप पकड़ने के दौरान उसे पहले भी कई बार सांप डस चुके हैं। करीब 10 दिन पहले भी एक विषैले सांप ने उसे डस लिया था, जिसके बाद उसका इलाज अस्पताल में हुआ था।


इस बार भी सांप के डसने के बाद वह बिना देर किए अस्पताल पहुंचा। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इलाज के बाद गौतम दोनों जहरीले कोबरा सांपों को अपने साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हो गया। अस्पताल में झोली में दो कोबरा देखकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया।