ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

पैर फ्रैक्चर होने पर बेटी को पीठ पर उठाकर सासाराम सदर अस्पताल पहुंचा पिता, वीडियो वायरल

सासाराम सदर अस्पताल की लापरवाही सामने आई है, जहां पैर फ्रैक्चर होने पर एक युवती को व्हीलचेयर नहीं मिली। मजबूर पिता बेटी को पीठ पर उठाकर इलाज के लिए ले जाते दिखे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

25-Dec-2025 03:49 PM

By RANJAN

SASARAM: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते आ रहे हैं, हालांकि सरकार और खुद विभाग के मंत्री मंगल पांडेय पहले से बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के होने का दावा आए दिन करते रहते हैं। इस बार सासाराम सदर अस्पताल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।


स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही सासाराम सदर अस्पताल से सामने आई है। जहां पैर फैक्चर होने के बाद एक लड़की को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जब अस्पताल में व्हीलचेयर नहीं मिला तब पिता अपनी बेटी को पीठ पर लादकर इलाज कराने के लिए पहुंच गये। पिता को पीठ पर बेटी को अस्पताल ले जाते देख हर कोई हैरान था। जवान बेटी को पिता अपनी पीठ पर उठाकर अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने ले गये फिर एक्स रे तो कभी वार्ड में घूमते दिखाई दिए।


 इस संबंध में पूछे जाने पर पिता राधेश्याम ने बताया कि वह नोखा के तेंदुआ गांव का रहने वाला है। उसकी बेटी मनी कुमारी का पैर फैक्चर हो गया है। जिसे इलाज के लिए वो सासाराम सदर अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। जब अस्पताल प्रशासन ने कोई समुचित साधन नहीं दिया, तब उन्होंने बेटी को कंधे पर बिठाकर डॉक्टर से दिखाने ले गये।


 तस्वीरें सामने आने के बाद सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. बीके पुष्कर ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में सभी तरह की सुविधाएं उपलबध हैं। इसके बावजूद एक पिता अपनी लड़की को कंधे पर बिठाकर इलाज के लिए ले जाते दिख रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच की जाएगी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है।