किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Nov-2025 09:27 PM
By First Bihar
ROHTAS: खबर रोहतास के सासाराम से है।जहां लेरूवा गांव में एयरफोर्स का एक रिटायर्ड जवान बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। वह एक एक बड़ा बैनर भी अपने साथ लेकर टावर पर चढ़ गया। बैनर में लिखा था एयरफोर्स में जंगलराज कौन है जिम्मेदार?
बताया जाता है कि लेरुआ गांव का रहने वाले अनिल कुमार एयर फोर्स से रिटायर्ड सैनिक है। लेकिन तकनीकी कारणों से पिछले कई सालों से उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है। पेंशन के लिए वो पिछले कई सालों से विभिन्न कार्यालय का चक्कर लगा रहे है, लेकिन पेंशन की राशि का भुगतान आजतक नहीं हो पाया है। साथ ही कई अन्य तरह के सेवा से संबंधित लाभ से भी वंचित रह गये हैं।
अपनी इस समस्या को वो सेना के अधिकारियों के समक्ष रख चुके हैं, इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वो अपने गांव के खेत से गुजरे बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गये। जब ग्रामीणों की नजर बैनर लहराते इस शख्स पर गई तो उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद रोहतास के एसपी रौशन कुमार मौके पर पहुंचे और बिजली के टावर पर चढ़े अनिल कुमार को नीचे उतारने की कोशिश की गयी।
लेकिन खबर लिखे जाने तक वह टावर पर ही चढ़ा रहा और बैनर लहराता रहा। वह कह रहा था कि जबतक उसकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वो नीचे नहीं उतरेगा। घंटों हाई वोल्टेड ड्रामा चलता रहा। बता दें कि कुछ साल पहले अनिल के बड़े भाई जो रेलवे में इंजीनियर थे, उनकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही वह काफी परेशान रह रहा है।