मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
10-Dec-2025 07:48 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher News: बिहार के रोहतास जिले में PBL (प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा) कोर्स समय पर शुरू नहीं करने वाले 195 प्रधानाध्यापक और 585 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
यह कार्रवाई शिक्षा में सुधार लाने और PBL कोर्स को लागू करने के उद्देश्य से की गई है। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए PBL MIP 3.7 (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग - माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट) की पढ़ाई 5 दिसंबर तक शुरू करनी थी। मुख्य जिम्मेदारी विज्ञान और गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को दी गई थी। उनकी कार्यशाला भी आयोजित की गई थी।
लेकिन बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, तिलौथू और नौहट्टा को छोड़कर जिले के अन्य 195 विद्यालयों में PBL कोर्स शुरू नहीं किया गया, जो विभागीय निर्देशों का उल्लंघन है। डीपीओ सर्व शिक्षा रोहित रौशन ने बताया कि इस मामले में संबंधित प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो अन्य अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
सासाराम – 17 विद्यालय, सूर्यपुरा – 1, शिवसागर – 10, संझौली – 6, रोहतास – 2, राजपुर – 12, नोखा– 10, नासरीगंज – 1, कोचस – 10, करगहर – 7, काराकाट – 10, दिनारा – 5, डेहरी – 1, दावथ – 8, चेनारी – 8, बिक्रमगंज – 2 और अकोढ़ीगोला – 5 स्कूलों में हेडमास्टर और शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। इस आदेश के बाद जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।