ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में अजीबो-गरीब मामला: रोहतास में बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र का आवेदन, केस दर्ज

रोहतास के नासरीगंज में बिल्ली के नाम से ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कराया।

10-Aug-2025 09:47 PM

By RANJAN

ROHTAS: डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर, डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब बिहार में बिल्ली के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन दिया गया है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। यह कहने लगे हैं कि यदि ऐसा ज्यादा दिन चला तो निवास स्थान प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने का नियम भी कड़ा कर दिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो फिर कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ेगा। यह अजीबोगरीब मामला बिहार के रोहतास जिले से सामने आई है। 


रोहतास के नासरीगंज प्रखंड में ऑनलाइन आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब बिल्ली के नाम से आवेदन आने से हड़कंप मच गया। बता दें कि पहले भी बिहार के अलग-अलग जिलों में पहले ही कुत्ता, ट्रैक्टर, ट्रंप के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र के लिए दिये गये आवेदन चर्चा में रहा है। अब रोहतास में बिल्ली के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है।


जिसके बाद रोहतास के डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर नासरीगंज के राजस्व कर्मी कौशल पटेल ने नासरीगंज थाना में केस दर्ज कराया है। निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदन में आवेदक का नाम कैट कुमार,पिता का नाम- कैटी बॉस तथा माता का नाम- कैटिया देवी बताया गया है। भी पंचायत का नाम अतमीगंज बताया गया है। जिला प्रशासन इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है तथा इसे सरकारी काम में बाधा सहित अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। सवाल यह है कि निवास प्रमाण पत्र को लेकर कुछ लोग इस तरह के आवेदन कर आखिर साबित क्या करना चाहते हैं? फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। 


निवास प्रमाण पत्र के लिए जो आवेदन ऑनलाइन दिया गया है। उस आवेदन पत्र का क्रमांक संख्या BRCCO/2025/18001397 है। आवेदक का नाम कैट कुमार और पिता का नाम कैटी बॉस दर्ज है। वही माता के नाम में कटिया देवी लिखा हुआ है। आवेदक का मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस भी लिखा हुआ है। राज्य-बिहार, जिला-रोहतास, अनुमंडल-बिक्रमगंज, प्रखंड- नासरीगंज, गांव-अतीमीगंज, वार्ड संख्या-7, डाकघर-महादेवा, थाना-नासरीगंज, पिन कोड- 821310 और आवेदन का उद्धेश्य स्टडी लिखा हुआ है।