किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
01-Jul-2025 06:55 PM
By Ranjan Kumar
Bihar News: बिहार के रोहतास में सर्पदंश के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात की शुरुआत के साथ ही जहरीले सांपों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक 13 वर्षीय किशोरी और एक 60 वर्षीय किसान शामिल हैं।
पहली घटना परसथुआ थाना क्षेत्र के कतथराई गांव की है। यहां खेत में काम कर रहे किसान सुदामा सिंह को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुदामा सिंह की उम्र करीब 60 साल थी।
वहीं दूसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव में हुई, जहां 13 साल की प्रीति कुमारी को सोते समय सांप ने डस लिया। परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। सोमवार को भी अगरेर थाना के पिपरी गांव में किसान लक्ष्मण तिवारी की सर्पदंश से मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के कारण सांपों के बिलों में पानी भर गया है, जिससे वे बाहर निकलकर लोगों के संपर्क में आ रहे हैं। इससे सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। लगातार बढ़ती घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है।