ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / bihar / rohtas-news / डेहरी लोक अदालत में बिजली मामलों को लेकर बवाल, अधिकारियों नहीं आने पर...

डेहरी लोक अदालत में बिजली मामलों को लेकर बवाल, अधिकारियों नहीं आने पर लोग धरने पर बैठे

रोहतास के डेहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बिजली बिल से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने हंगामा किया और अनुमंडल कार्यालय के सामने धरना दिया। जानकारी के अभाव में ग्रामीण नए मामले लेकर लोक अदालत पहुंच गए थे।

13-Dec-2025 05:01 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी से एक मामला सामने आया है, जहां आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग से जुड़े मामलों को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि लोक अदालत में बिजली विभाग का कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे बिजली से संबंधित मामलों का निष्पादन नहीं हो सका। इससे नाराज लोग डेहरी अनुमंडल कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।


धरना दे रहे लोगों का कहना है कि वे बिजली बिल से जुड़े विवादों के निपटारे के लिए लोक अदालत में पहुंचे थे, लेकिन यहां उनकी सुनवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं होने के कारण उनके मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।


हालांकि जानकारों का कहना है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल वही बिजली बिल से संबंधित मामले सुने जाते हैं, जो पहले से लंबित और सुलहनीय होते हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग नए मामलों को लेकर लोक अदालत पहुंच गए थे। ऐसे नए मामलों के निष्पादन के लिए बिजली विभाग की अदालत गया (गयाजी) में निर्धारित है।


बताया जा रहा है कि आसपास के कई गांवों से ऐसे लोग भी डेहरी पहुंचे थे, जिनका बिजली बिल बकाया रहने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है। वे सभी इसी उम्मीद में लोक अदालत आए थे कि यहां उनके बिजली से जुड़े सभी विवादों का समाधान हो जाएगा। जानकारी के अभाव और गलतफहमी के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीण अनुमंडल कार्यालय के गेट के पास धरने पर बैठ गए।


इस पूरे मामले में सवाल उठ रहा है कि ग्रामीणों को लोक अदालत में बिजली के नए मामलों के निपटारे की जानकारी आखिर कहां से मिली। जानकारों का कहना है कि इस तरह के मामलों का निष्पादन यहां संभव नहीं है और ग्रामीण गलत सूचना के चलते परेशान होकर यहां पहुंच गए।