किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Mar-2025 12:26 PM
By RANJAN
Bihar News : रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसील में बिना पूछे एक बागान से सूखी लकडियां तोड़ने पर एक गरीब आदमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसका आरोप बागान के मालिक नारद पर लगा है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि वीरेंद्र मुसहर चिकसील स्थित एक बगीचे में सूखी लकड़ी तोड़ रहा था।
बात इतनी भी बड़ी तो नहीं थी
लेकिन उस दौरान बागान मालिक की नजर वीरेंद्र पर पड़ गई। इसके बाद बागान के मालिक ने वीरेंद्र की जमकर पिटाई कर दी। बताया जाता है कि इस दौरान वीरेंद्र के साथ एक-दो अन्य परिजन भी लकड़ी तोड़ रहे थे, उन लोगों की भी पिटाई हुई है। जिसके बाद अन्य लोग भाग गए। लेकिन वीरेंद्र को ज्यादा छोटे आईं हैं। उसे इलाज के लिए बाद में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही वीरेंद्र की मौत हो गई।
अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक़ उसकी उम्र 37 वर्ष थी तथा उसके कई बाल-बच्चे भी हैं जो अब अनाथ हो चुके हैं। काराकाट थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। देखना होगा कि इस आरोपी बागान मालिक की गिरफ्तारी कर पाने में पुलिस कब तक सफल हो पाती है।
कई सवाल मगर जवाब नहीं
बता दें कि इस घटना के बाद मृतक वीरेंद्र के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है, वे यही कह रहे हैं कि अब कौन उनका पालन पोषण करेगा, बच्चे किसकी गोद में खेलेंगे, जब वे अपने पिता को ढूंढेंगे तो उन्हें क्या जवाब दिया जाएगा. क्या सूखी लकड़ियों की कीमत इस गरीब की जान से ज्यादा थी? अगर वह बिना पूछे लकड़ियाँ तोड़ ही रहा था तो क्या उसे समझाकर या डांटकर भगाया नहीं जा सकता था? सवाल कई हैं.. जवाब देने वाला कोई नहीं.