किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
11-Nov-2025 01:44 PM
By First Bihar
Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लोकतंत्र का पर्व जोर-शोर से मनाया जा रहा है। ऐसे में रोहतास जिले का एक ऐसा भी गाँव है जहाँ 20 साल बाद मतदान हो रहा है। रेहल गांव लंबे समय से नक्सली गतिविधियों की वजह से सुर्खियों में रहा है। यहां आज सुबह से ही मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर वोट डाल रहे हैं। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में यहां का माहौल भी काफी शांतिपूर्ण नजर आ रहा है एवं पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी इस दौरान उत्साह से भरी हुई देखी गई हैं।
ड्रोन की तस्वीरों में बूथ के बाहर मतदाताओं की लाइनें दूर तक नजर आ रही हैं। कई महिलाएं अपने बच्चे को गोद में लेकर वोट डालने आईं। जबकि एक तस्वीर में लोग बुजुर्ग मतदाता को सहारा देकर मतदान के लिए ले जाते दिखे। नक्सल प्रभावित होने के बावजूद आज इस गांव में उत्सव जैसा माहौल है। सुरक्षाबलों की भारी तैनाती है। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान हर कोने पर नजर रखे हुए हैं। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए वे हाई अलर्ट है।
रेहल के अलावा गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के पिछुलिया गांव में भी शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के चोरमारा गांव में भी पहली बार लोगों के घर के पास ही बूथ बना है। यहां 1011 एससी-एसटी मतदाता हैं जो पहले मीलों पैदल चलकर वोट डालने जाते थे। आज वे अपने गांव में ही बटन दबा रहे हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन इलाकों में विशेष निगरानी रखी है।