ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के इस प्रसिद्ध मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा, रखी जा रही सख्त निगरानी

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार के गोपालगंज में हाई अलर्ट जारी किया गया है। थावे दुर्गा मंदिर और थावे जंक्शन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने होटल, स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच शुरू क

Delhi Blast Case
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Blast Case: दिल्ली में 10 नवंबर को हुए बम ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश से सटे बिहार के गोपालगंज जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र थावे दुर्गा मंदिर और थावे जंक्शन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


बम डिस्पोजल स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से लैस पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पर्यटकों के बैग व अन्य सामानों की गहन जांच की। इसके साथ ही, जिलेभर के होटल, गेस्ट हाउस, रेस्तरां और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग एसपी अवधेश दीक्षित स्वयं कर रहे हैं।


गृह मंत्रालय द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद बिहार के डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पर्यटक स्थलों और प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके बाद गोपालगंज पुलिस ने जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी कड़ी कर दी है।


सूत्रों के अनुसार, गोपालगंज जिले का नाम पहले भी लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकियों से जुड़ा रहा है। यहां शेख अब्दुल नईम समेत कई संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी एनआईए द्वारा की जा चुकी है। ऐसे में दिल्ली धमाके के बाद जिले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां दोबारा सतर्क हो गई हैं।


इसी बीच, रेलवे पुलिस फोर्स, रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने सीवान जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर और आसपास के सभी महत्वपूर्ण इलाकों की गहन तलाशी ली गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता