ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Election 2025: शिवहर में बोगस वोट डालने की कोशिश, चार गिरफ्तार, डीएम ने की पुष्टि

बिहार के शिवहर जिले में मतदान के दौरान बोगस वोट डालने की कोशिश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीआरपीएफ के जवानों ने कार्रवाई कर सभी को बूथ नंबर 110 से पकड़ा। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने इसकी पुष्टि की है।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शिवहर जिले में बोगस वोट डालने की कोशिश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बूथ नंबर 110 पर मतदान के दौरान कुछ लोग फर्जी वोट डालने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान मौके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए चारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ ने समय रहते कार्रवाई की, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


 22-शिवहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पिपराही प्रखण्ड के मतदान के क्रम में CRPF द्वारा बूथ संख्या 111 (मदरसा मदनी, बसईया शेख) में पोलिंग के दौरान 02 लोगों को फ़र्ज़ी वोटिंग करने के प्रयास करते हुए पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट