ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

ROHTAS: अंबेडकर की जिस प्रतिमा का सम्राट चौधरी ने किया था अनावरण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे दूध से धोया

16-Jun-2025 08:21 PM

By RANJAN

ROHTAS: सासाराम के शिव सागर स्थित प्रखंड परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कल 15 जून को किया था। आज 16 जून को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की उस प्रतिमा को दूध से धोया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा और आरएसएस वाले ने बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया था जिसके चलते  यह प्रतिमा अपवित्र हो गई है। 


भाजपा और आरएसएस वाले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कबसे लगाने लगे। इतना कहने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा को गाय के शुद्ध दूध से धोकर उसे पवित्र करने की कोशिश की। RSS और BJP वाले कभी भी हमारे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सगे नहीं हो सकते हैं। 


इस संबंध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवसागर के प्रखंड परिषद में पहुंचकर प्रतिमा को शुद्ध गाय की दूध से धोने का काम किया है। ताकि भाजपा के लोगों के द्वारा छुने पर जो प्रतिमा पवित्र हो गई थी। उसे हम लोगों ने पवित्र करने का काम किया है। 


वही इस संबंध में चेनारी के भाजपा विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा की यह कांग्रेस की पुरानी मानसिकता है। यह छुआछूत की मानसिकता है और जनता इसका जवाब देगी। वैसे दूध से धोकर कांग्रेस के लोगों ने अच्छा ही किया है। लेकिन अगर यह कहा है कि भाजपा के लोगों के द्वारा बाबा साहब के प्रतिमा को छूने से प्रतिमा अपवित्र हो गई है तो इसका हम खंडन करते हैं। मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा कि यह कांग्रेस की छुआछूत की मानसिकता को दर्शाता है।