किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
30-Mar-2025 05:26 PM
By First Bihar
Bihar News: खबर सासाराम से है, जहां कोचस थाना क्षेत्र के हरनाथपुर के रहने वाले वायुसेना के चीफ इंजीनियर एस.एन. मिश्रा की शनिवार की रात यूपी के प्रयागराज के बमरौली स्थित एयर फोर्स के रेजिडेंशियल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव हरनाथपुर पहुंचा है।
एयरफोर्स अधिकारी के पार्थिव शरीर के साथ एयर फोर्स के जवान भी पहुंचे हैं। वायु सेवा के चीफ इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा के हत्या से गांव में मातम छा गया है। बता दें कि 29 मार्च को वायु सेवा के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की उनके आवास में ही गोली मार का हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि 3 बजे सुबह इस वारदात को अंजाम दिया गया। अपराधी ने उनपर खिड़की से गोली चलाई। जिसमें उनकी हत्या हुई है। स्थानीय प्रशासन सहित सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। गांव के लोग मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई चाह रहे हैं।