बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Nov-2022 09:13 AM
By amit kumar
ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित एक ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जहां दोनों की मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के चेनारी की है। चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेकारी में भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सासाराम से वाराणसी की तरफ जा रही एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक आपस में फुफेरा-ममेरा भाई थे। बताया जाता है कि ट्रक में बाइक फस गई और वह बाइक को घसीटते हुए काफी दूर ले गई। बाद में सरैया गांव के पास ट्रक में आग भी लग गई। जिससे ट्रक धूं-धूंकर जल गया, जिससे सासाराम से वाराणसी जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गई है।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। चेनारी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मृतकों की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना के अल्लीपुर के लवकुश दुबे के रूप में की गई है। वहीं, दूसरा लोकेश तिवारी परशुरामपुर का रहने वाला है। दोनों लोग एक बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान दोनों हादसे के शिकार हो गए।