BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया
08-Nov-2020 07:58 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI :बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार टैंकलॉरी ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही शख्स की दर्दनाक मौत हो गई.
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.घटना लाखो थाना क्षेत्र के इनियार ढाला के पास की है. मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया शर्मा टोला निवासी 40 साल के रामबाबू शर्मा के रूप में की गई है
.परिजनों ने बताया कि मृतक काम करके बेगूसराय से लखमीनिया अपने घर जा रहा था, उसी दौरान बलिया की तरफ से आ रही टैंकलॉरी ने इनीयार ढाला के पास शख्स को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही शख्स की मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही लाखों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाने के बाद टैंकलॉरी चालक टैंकलॉरी लगाकर मौके से फरार हो गया. फिलहाल लाखो थाने के पुलिस टैंकलोरी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई में जुट गई है.