बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
23-Oct-2025 09:46 AM
By First Bihar
Road Accident: छठ पूजा की चहल-पहल के बीच यूपी के कुशीनगर जिले में एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को झकझोर दिया है। जयपुर से सीतामढ़ी आ रही यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस गुरुवार तड़के नेशनल हाईवे-28 पर सलेमगढ़ फोरलेन के बहादुरपुर चौकी के पास बेकाबू होकर पलट गई। यह हादसा बिहार बॉर्डर से महज 500 मीटर पहले हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में क्षमता से दोगुने यात्री सवार थे, जिसकी वजह से ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पलटी हुई बस के अंदर फंस गए यात्रियों को आसपास के ग्रामीणों ने जैसे तैसे बाहर निकाला। चोटिलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को तमकुही राज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पड़रौना जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से जख्मी दो यात्रियों को पड़रौना अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारण फोरलेन पर करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा, जिससे वहां गाड़ियों का लंबा काफिला जमा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही कुशीनगर के एसडीएम आकांक्षा मिश्रा मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों की हालत देखी और परिजनों को सूचना देने के आदेश दिए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बस की स्पीड ज्यादा थी और ओवरलोडिंग ने हादसे को आमंत्रित किया। ड्राइवर फरार बताया जा रहा है और बस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही।