अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस जमालपुर स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, विक्रमशिला एक्सप्रेस के आने से पहले पोर्टिको में गिरा शेड का छज्जा बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोर बिहार में 25 करोड़ की फिल्मी लूट… कस्टम अधिकारी बनकर बदमाशों ने उड़ाया 17 किलो सोना, ओवरब्रिज पर रची पूरी साजिश
21-Jun-2025 12:39 PM
By First Bihar
Road Accident: बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां टाटा 407 सवारी बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत बछवारा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर मुरली टोल के पास हुई, जहां टाटा 407 मिनी बस ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार करीब दो दर्जन यात्रियों में से एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को गड्ढे से निकाला और बछवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बछवारा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक तौर पर ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले की निगरानी शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर: हरेराम दास, बेगूसराय, बिहार