Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-Jul-2025 03:22 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR:राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की MLC उर्मिला ठाकुर का विवादित बयान सामने आया है.जिसमें वो कहती है कि महादेव के बाद लालू प्रसाद यादव ही कलयुग में जिंदा भगवान हैं। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को आरजेडी एमएलसी ने भगवान की संज्ञा दे दी। उनके इस विवादित बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है। दरअसल MLC उर्मिला ठाकुर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में बीआर अंबेडकर के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में पहुंची थीं। इसी दौरान उन्होंने ये विवादित बयान दे डाला। आरजेडी MLC ने भगवान शिव की तरह लालू प्रसाद को भगवान बता दिया।
उर्मिला ठाकुर ने हिंदुओं के कई भगवान से लालू प्रसाद यादव की तुलना की है। उर्मिला ठाकुर ने कहा कि एक भगवान शिव थे,दूसरा कलयुग में आज अगर कोई जिंदा भगवान हैं तो लालू प्रसाद हैं। उर्मिला ठाकुर ने कहा जिस तरह भीष्म पितामह,भगवान कृष्ण और मर्यादा पुरुषोतम राम जैसे देवताओं की कोई जगह नहीं ले सकता उसी तरह लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई दूसरा नहीं ले सकता है। बहुत सारे पुरुष पेदा हुआ लेकिन मर्यादा पुरुषोतम राम का स्थान कोई नहीं ले पाया। बहुत सारे एमएलए,एमपी,मंत्री,राज्यपाल,प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति सब कोई पैदा हुए लेकिन बाबू लालू प्रसाद यादव का स्थान कोई नहीं ले पाया और ना ले पाएगा। बता दें कि उर्मिला ठाकुर बेगूसराय जिले की रहने वाली हैं। उर्मिला ठाकुर शुरू से ही राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ी रही हैं। साल 2000 में वो बेगूसराय में जिला परिषद के चुनाव में मैदान में उतरी थीं और उन्होने जीत भी हासिल की।
सोशल मीडिया पर उर्मिला ठाकुर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती है कि शिव के बाद अगर कोई दूसरा जिंदा भगवान हैं,धरती पर भगवान हैं या आशीर्वाद देने वाले भगवान हैं तो वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हैं। उन्होंने आगे कहा कि उर्मिला ठाकुर जैसी जिसके पिता दाढ़ी बनाने का काम करते थे,उसकी बेटी को इस सदन में कुर्सी पर बैठाने वाला यदि कोई शख्स है तो उसका नाम है लालू प्रसाद यादव है। भगवान शिव का रथ बसहा है और मइया की सवारी बाघ है लेकिन बाघ बसहा को नहीं खाता है। आप देखते हैं कि भगवान शिव के गले में सर्प है और मोर भगवान कार्तिकेय का सवारी है। मोर,सांप को नहीं खाता है। सांप चूहा खाता है लेकिन सांप गणेश जी सवारी है इसलिए वो वहां चूहा को नहीं खाता है। राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर का यह वीडियो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया है। जिसकी चर्चा अब होनी शुरू हो गयी है।