BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
15-Mar-2026 05:03 PM
By First Bihar
PATNA: राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग से एक दिन पहले बिहार में राजनीतिक हलचल उफान पर है। सत्तारूढ़ NDA में लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है, वहीं RJD-कांग्रेस के विधायक पटना के एक होटल में कैंप कर रहे हैं. उधर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी पटना पहुंच रहे है.
पटना पहुंचते ही मीटिंग करेंगे
बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन नबीन आज रात चार्टर प्लेन से पटना पहुंच रहे हैं. पटना पहुंचते ही नितिन नबीन NDA नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आखिरी रणनीति तैयार होगी. नितिन नबीन के घर पर होने वाली इस बैठक में सम्राट चौधरी, संजय झा, उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता मौजूद रहेंगे.
तीन दिनों से ताबड़तोड़ बैठक
वैसे पिछले तीन दिनों से NDA में ताबड़तोड़ बैठकों का सिलसिला जारी है. राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए विधायक दल की रविवार की शाम फाइनल बैठक होने वाली है. इससे पहले रविवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पर भी वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई. इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा, विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे.
NDA विधायक दल की बैठक
एनडीए विधायकों की बैठक शाम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर होनी है. विजय चौधरी के आवास पर होने वाली इसी बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए की रणनीति पर अंतिम मुहर लगेगी. इसी बैठक में ये तय कर दिया जाएगा कि किस कैंडिडेट को कौन-कौन विधायक वोट करेंगे.
जीत का दावा
NDA नेताओं का दावा है कि उनके पास अपने पांचों विधायकों की जीत के लिए जरूरी वोट से ज्यादा मिलेंगे. उनका दावा है कि विपक्षी पार्टियों के पांच विधायक NDA के कॉन्टैक्ट में है. इसलिए NDA निश्चिंत है.
महागठबंधन विधायक होटल में
उधर, राज्यसभा चुनाव की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव को अपने विधायकों के टूट का डर सता रहा है. विधायकों में सेंधमारी को रोकने के लिए राजद ने अपने सभी विधायकों को पटना के एक होटल में रखा है. इस होटल में राजद और कांग्रेस के सभी विधायकों को बुलाया जा रहा है. रात में तेजस्वी यादव और कांग्रेस के अखिलेश सिंह विधायकों के साथ बैठक करेंगे.