ब्रेकिंग न्यूज़

‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’ बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख कभी तोड़ते थे पत्थर, आज हैं अधिकारी: मजदूरी करने वाला बेटा बना डीएसपी, जानिए कौन हैं ये खास शख्स बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ बिहार में आवारा कुत्तों का आतंक: 40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज के लिए अस्पताल में लगी भीड़ रांची में 2 आदिवासी महिलाओं के अपमान पर बवाल, कालिख पोतने वालों के घर पर भीड़ ने किया हमला जानिए क्या है नया Income Tax Form 121, इन लोगों की टेंशन होगी खत्म; यहां समझिए पूरा नियम

Home / bihar / राजीव प्रताप रूडी ने निशिकांत दुबे को अहंकारी बताया, कहा- वे खुद को...

राजीव प्रताप रूडी ने निशिकांत दुबे को अहंकारी बताया, कहा- वे खुद को सरकार समझते हैं, लेकिन मैं उसका हिस्सा नहीं

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पार्टी सांसद निशिकांत दुबे पर बड़ा हमला बोला है। रूडी ने दुबे को अहंकारी बताया और कहा कि संसद में वो खुद को सरकार समझते हैं। दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर दोनों नेताओं में टकराव खुलकर सामने आ गया है।

07-Sep-2025 06:58 PM

By First Bihar

DELHI: भाजपा के सीनियर नेता और सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपने ही पार्टी सांसद निशिकांत दुबे पर बड़ा हमला बोला है। एक इंटरव्यू में रूडी ने दुबे को “अहंकारी” बताया और कहा कि दुबे खुद को संसद के भीतर सरकार समझते हैं, लेकिन मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं। बता दें कि कुछ दिनों पहले दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव  में रूडी और निशिकांत दूबे के बीच तनातनी की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद रूड़ी का बयान सामने आया है. 


निशिकांत दूबे संसद में शो चलाते हैं"

एक इंटरव्यू में रूडी से दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव को लेकर सवाल किया गया था कि इस चुनाव में उनके खिलाफ बीजेपी के ही नेताओं ने प्रचार किया था। सवाल पूछा गया था कि क्या इसमें गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका रही?


इस सवाल का जवाब देते हुए रूडी ने कहा कि यह गलत सूचना थी। इसे फैलाने वाला वही व्यक्ति है जो मानते हैं कि वह संसद को कंट्रोल करते हैं। वो संसद में शो चलाते हैं। इंटरव्यू लेने वाले ने जब पूछा कि क्या वे निशिकांत दुबे की बात कर रहे हैं, तो पहले रूडी ने हल्की मुस्कान के साथ बात को टालने की कोशिश की, लेकिन तुरंत बाद कहा—“मुझे लगता है आप सही कह रहे हैं।


वो खुद में सरकार है

रूडी ने कहा कि दुबे की सबसे बड़ी समस्या यही है कि वे संसद में अकेले दम पर शो चलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे चाहते थे कि मैं दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव न जीतूं। उन्होंने इसके लिए हर कोशिश की। दुबे सरकार से अलग खुद में एक सरकार हैं। लेकिन मैं उनकी सरकार का हिस्सा नहीं हूं। मैं इंडिपेंडेंट हूं।


अमित शाह और नड्डा का मिला समर्थन

रूडी ने साफ किया कि चुनाव में उन्हें भाजपा के शीर्ष नेताओं का पूरा समर्थन हासिल था। उन्होंने कहा कि मुझे अमित शाह और जेपी नड्डा का पूरा सपोर्ट मिला। लेकिन मेरे खिलाफ उम्मीदवार खड़ा करके अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की गई। इसके पीछे केवल निशिकांत दुबे थे।


क्यों भड़के रूडी?

दरअसल, दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब चुनाव में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने रूडी के प्रतिद्वंदी और पार्टी के सांसद संजीव बालियान के लिए प्रचार किया था। यही विवाद की असली वजह मानी जा रही है। रूडी का कहना है कि पार्टी के भीतर से ही उनके खिलाफ मोर्चा खोलना सही नहीं था। इस चुनाव को लेकर उनकी नाराज़गी अब सीधे निशिकांत दुबे पर हमला बनकर सामने आई है।


पार्टी में नई खींचतान?

भाजपा में लोकसभा चुनाव से पहले आंतरिक खींचतान की यह खबर सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक ओर भाजपा विपक्षी दलों पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के दो दिग्गज सांसदों की बयानबाज़ी से संगठन में असहज स्थिति पैदा हो गई है।