ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान

Home / bihar / राहुल गांधी की वोटर यात्रा में बाइक चोरी का आरोप, ढाबे के मालिक...

राहुल गांधी की वोटर यात्रा में बाइक चोरी का आरोप, ढाबे के मालिक ने कहा..कमांडो ले गए थे पल्सर 220

दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान ढाबा संचालक ने आरोप लगाया कि उनकी पल्सर बाइक सुरक्षा कमांडो ले गए और अब तक वापस नहीं की। पुलिस जांच की मांग।

31-Aug-2025 09:00 PM

By First Bihar

DARBHANGA: वोट अधिकारी यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव 27 अगस्त को दरभंगा में थे। जहां वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बाइक चोरी का मामला सामने आया है। एनएच-27 किनारे मब्बी स्थित मां दुर्गा लाइन होटल के मालिक शुभम सौरभ ने यह आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एक कमांडो उनके पिता की पल्सर 220 बाइक लेकर चले गये जो अब तक वापस नहीं किया गया है। वो बाइक के लिए दर-दर भटक रहे हैं। 


क्या है मामला?

शुभम सौरभ का कहना है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरे में शामिल एनएसजी कमांडो ने उनके पिता अनिल राय से बार-बार आग्रह कर बाइक ली थी। कहा था कि कुछ दूरे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बाइक चलाएंगे और फोटो खिचवाने के बाद इसे वापस कर देंगे। लेकिन यात्रा खत्म होने के बाद भी बाइक शुभम सौरभ को वापस नहीं मिली। उसने बताया कि उस दिन होटल से कुल सात बाइकें यात्रा में ले जाई गई थीं, जिनमें से छह तो इधर-उधर पड़ी मिली लेकिन उनकी बाइक पल्सर 220 अब तक नहीं मिल पाई है।


बाइक की तलाश में भटकता रहा शुभम सौरभ

शुभम सौरभ ने बताया कि उसने सुरक्षा कर्मी से संपर्क किया तो उसे पहले सीतामढ़ी बुलाया गया, फिर ढाका जाने को कहा गया, लेकिन बाइक कहीं नहीं मिली। इसके बाद उसे कांग्रेस के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से बात करने की सलाह दी गई, लेकिन वहां से भी समाधान का समाधान नहीं निकाला गया। उनकी बाइक नहीं अभी तक नहीं मिली।


पुलिस से की शिकायत

शुभम ने बताया कि उसने इसकी शिकायत मब्बी थाने में की है, हालांकि अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया है। मब्बी थाने के एक पुलिस कर्मी ने उसे कहा कि वोटर अधिकार यात्रा की व्यस्तता खत्म होने के बाद बाइक खोजकर दी जाएगी। वहीं, बाइक न मिलने पर उसने अब इसे चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले पर पूछे जाने पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि शुभम सौरव का बयान और इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो अपने सामने कई सवार खड़े कर रहे हैं।