BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल
24-Jan-2026 07:28 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ऐसा बयान दिया है कि जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यह उनका बयान है जो कभी राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और मां सोनियां गांधी के खास नेता थे। अब वो कांग्रेस में नहीं हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
हम बात कर रहे हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद की जिन्होंने अपने बयान से सबको हैरान कर दिया। शकील अहमद ने राहुल गांधी को सबसे डरपोक पॉलिटिशयन बताया। कहा कि राहुल गांधी ऐसे कांग्रेस नेता हैं जो मजबूत कांग्रेसियों से डरते हैं और नये नेताओं को प्राथमिकता देते हैं। एक निजी चैनेल को दिये गये इंटरव्यू में शकील अहमद ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सिर्फ नाम के अध्यक्ष हैं। रिमोट तो राहुल गांधी के हाथ में है। राहुल गांधी पौधा लगाने से ज्यादा पौधे को उखाड़ने में रुची रखते हैं। उनको अपनी पार्टी के ही मजबूत नेताओं से डर लगता है। यही कारण है कि दूसरी पार्टी से आकर कांग्रेस का दामन थामने वाले नेताओं को राहुल गांधी ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा डरपोक पॉलिटिशयन अब तक मैंने नहीं देखा।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बॉस वाली फिलींग पसंद करते हैं। उन्हें कांग्रेस मजबूत चाहिए पर कांग्रेसी मजबूर चाहिए। शकील अहमद ने कहा कि राहुल गांधी अपने से ज्यादा उम्र के नेताओं के साथ उठना बैठना पसंद नहीं करते। राहुल का मानना है कि उम्रदराज नेताओं के साथ बैठेंगे तो आप और जी कहना पड़ेगा। इसलिए वो सीनियर नेताओं को देखना पसंद नहीं करते। वो वरीय नेताओं से खुद किनारा ले लेते हैं।