बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
28-Aug-2025 04:21 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक और अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद सियासी माहौल गरमा गया। इसे लेकर पटना के गांधी मैदान थाने में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
दरअसल वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के बिठौली में मोहम्मद नौशाद के कार्यक्रम में मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कार्यकर्ताओं ने गालियां दी और अपशब्दों का प्रयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार, यात्रा में शामिल कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद पटना के गांधी मैदान थाने में भाजपा कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीजेपी नेता ने यह शिकायत की है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर में कांग्रेस के मंच से मां-बहन की गाली दी गयी। जिसके विरोध में यह FIR दर्ज कराई गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है, जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है।
दरभंगा के बिठौली में कार्यकर्ता राहुल,प्रियंका,तेजस्वी जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे। मोहम्मद नौशाद जो इस बार जाले विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। NH-27 के किनारे बिठौली में मंच सजा सैकड़ों कार्यकर्ताओ को जाले विधानसभा से मंगवाये थे, उनके खाने पीने की भी व्यवस्था की गयी थी। उत्साहित कार्यकर्ता माइक छीनकर नारेबाजी करने लगे और बीच-बीच मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे, मंच से गाली-गलौज किया जा रहा था।
ऐसा करने से कुछ लोग मना भी कर रहे थे लेकिन मंच पर चढ़े कार्यकर्ता माइक लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने लगे। यह सिलसिला लगातार चलता रहा और मंच पर नाबालिग से बालिक तक दिख रहे थे। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई।
वही पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई। यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है।
तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया। अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं। तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं। यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफ़ी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी। बेहद शर्मनाक!