बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
04-Jan-2026 03:23 PM
By First Bihar
MOTIHARI: उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की यूपी निर्मित शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। उत्तर प्रदेश से पशुचारा में छिपाकर शराब की बड़ी खेप जो लाखों रूपये की है, उसे बरामद किया गा है। यह कार्रवाई मधुबन उत्पाद थाना क्षेत्र में की गई।
उत्पाद विभाग की पुलिस को सूचना मिली थी कि पकड़ी दयाल इलाके में यूपी नंबर के एक ट्रक के जरिए शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर मधुबन उत्पाद थाना की टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान ट्रक में तहखाना बनाकर पशुचारे के बीच छुपाकर रखी गई 100 कार्टून ब्रांडेड शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ-साथ ट्रक और पशुचारा भी जब्त कर लिया है।
मधुबन उत्पाद थाना के इंस्पेक्टर शिवेंद्र कुमार ने बताया कि शराब की खेप यूपी से लाई जा रही थी और उसे बेहद चालाकी से ट्रक में छिपाया गया था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां ले जाई जा रही थी, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।