ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

MOTIHARI: बंद घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, 5 लाख के आभूषण और कीमती सामान चोरी

चोरों ने घर का मेन गेट और चार कमरों के ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी नंदलाल साह अपने बेटे के ऑपरेशन के लिए सपरिवार मोतिहारी के एक निजी अस्पताल गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली था।

19-Jan-2026 10:43 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है जहां बंद घर को बदमाशों ने निशाना बनाया है। जहां पांच लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान की चोरी कर बदमाश फरार हो गये। इस घटना से इलाके के लोग डरे हुए हैं और पुलिस से अज्ञात चोरों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लगभग पांच लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना बेदिबन मधुबन वार्ड संख्या-10 में नंदलाल साह के घर की है। पुलिस के अनुसार, चोरों ने घर का मेन गेट और चार कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी नंदलाल साह अपने पुत्र के ऑपरेशन के लिए सपरिवार मोतिहारी के एक निजी अस्पताल गए हुए थे, जिसके कारण घर खाली था। इस दौरान चोरों ने घर में रखे ट्रंक और बॉक्स के ताले तोड़ दिए और सोने-चांदी के आभूषण, कीमती वस्त्र और अन्य बहुमूल्य सामान लेकर फरार हो गए।


चोरी की जानकारी परिवार के अस्पताल से लौटने के बाद सोमवार सुबह हुई। पीड़ित नंदलाल साह ने तुरंत पीपरा थाना में आवेदन देकर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीपरा थाना की एसआई अंबिका जायसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं, निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। पीपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है।news image

news image

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट