बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
12-Jan-2026 05:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र से रविवार देर शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घने कुहासे और कड़ाके की ठंड के बीच हुए इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सुंदरपट्टी पंचायत के रहने वाले तीन युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर तेज रफ्तार में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घने कोहरे के कारण चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक समेत दो युवकों की हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी।
मृतकों की पहचान सुंदरपट्टी पंचायत निवासी चचेरे भाइयों कुंदन कुमार और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल नाबालिग नीरज कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
एक ही परिवार से दो भाइयों की अर्थी उठने से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।