ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट

Bihar Police: 10 हजार के इनामी फरार भू-माफिया हरि सिंह पटना से गिरफ्तार, SP ने घोषित किया था इनाम

Bihar Police: मोतिहारी पुलिस ने 10 हजार के इनामी और फरार भू-माफिया हरि सिंह को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। वार्ड पार्षद पति हरि सिंह पर छतौनी थाने में चार केस दर्ज हैं, एसपी ने 31 दिसंबर को इनाम घोषित किया था।

07-Jan-2026 06:29 PM

By First Bihar

Bihar Police: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) पुलिस वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर मुहिम चला रही है. कई फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के द्वारा इनाम की घोषणा की गई है. मोतिहारी नगर निगम के वार्ड पार्षद पति हरि सिंह के खिलाफ भी एसपी ने 10 हजार रू इनाम की घोषणा की थी. पुलिस वार्ड पार्षद पति की गिरफ्तारी को लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी की. मोतिहारी पुलिस ने फरार भू माफिया हरि सिंह को आज बुधवार को पटना से गिरफ्तार कर लिया है. 

 10 हजार रू का इनामी हरि सिंह को मोतिहारी पुलिस ने पुत्र के साथ गिरफ्तार किया है. पटना पुलिस की मदद से छतौनी थाना की पुलिस ने आरोपी हरि सिंह को गिरफ्तार किया है. .हरि सिंह  पर भू माफियागिरी का आरोप है. इसके बाद एसपी ने दस हजार के ईनाम की घोषणा की थी. 

बता दें, मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक ने 31 दिसंबर 2025 को नगर निगम के वार्ड पार्षद के पति हरि सिंह पर 10 हजार रू का इनाम घोषित किया था. पुलिस अधीक्षक ने शहर के छोटा बरियारपुर के वार्ड 39 के पार्षद पति हरि सिंह उर्फ़ हरिशंकर सिंह पर 10000 रूपये ईनाम की घोषणा की थी. छतौनी कांड संख्या 723/25 में हरि सिंह फरार थे. मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आोपी हरि सिंह को पटना पुलिस के सहयोग से अरेस्ट किय़ा गया है. हरि सिंह पर छतौनी थाने में पहले से चार केस दर्ज हैं.