कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले
16-Nov-2021 04:55 PM
PATNA : रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने देशवासियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि लखनऊ से आजमगढ़ और मऊ होते हुए गाजीपुर तक 340 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने से पूर्वी और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी कम हो गई है. 22 हजार करोड़ की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेसवे से बिहार को काफी लाभ होने वाला है.
श्रवण अग्रवाल ने कहा कि सीमावर्ती जिले बक्सर, सारण, गोपालगंज, सीवान सहित बिहार के कई जिले के लोग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सुविधा से अपने व्यापार को तेज करेंगे. बिहार की बेहतरीन सड़कों से लोग घंटों में यूपी सहित दिल्ली की यात्रा सुगम तरीके से करेंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर में मजबूती के कारण तरक्की के नए द्वार खुलेंगे.
श्रवण अग्रवाल ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विगत 7 सालों में जो काम हुए हैं वो ऐतिहासिक है. समूचे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है. पूरी दुनिया में भारत के विकास का डंका बज रहा हैं. अपनी दूरदर्शी विकास नीतियों की वजह से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सामने एक ग्लोबल नेता के रूप में उभरे हैं.