ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / bihar / पूर्व वार्ड पार्षद ने शरजील को पटना में दी थी पनाह, आखिरी बार...

पूर्व वार्ड पार्षद ने शरजील को पटना में दी थी पनाह, आखिरी बार हारूननगर में उगला था ज़हर

29-Jan-2020 09:27 AM

PATNA: देश के खिलाफ ज़हर उगलने के बाद कई राज्यों की पुलिस की रडार पर आए शरजील को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. शरजील ने बड़े ही शातिर तरीके से पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और वो धर दबोचा गया. देशद्रोह के आरोपी शरजील ने देश के खिलाफ आखिरी बार ज़हर पटना में उगला था.


शरजीज इमाम ने अपनी आखिरी स्पीच पटना के हारूरननगर में 25 जनवरी की दोपहर को दी थी. जब पूरे देश में उसका भड़काऊ भाषण वायरल हो रहा था, उस वक्त भी वो पटना के हारूननगर में देश के खिलाफ ज़हर उगल रहा था. 25 जनवरी को वो हारूननगर में युवाओं को भड़का रहा था तभी एक शख्स ने उससे माइक छीन ली और उसका विरोध करने लगा.


जब वो हारूननगर में मौजूद था तभी उसका देश-विरोधी वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से वो अंडरग्राउंड हो गया. शरजील की तलाश में दिल्ली क्राइम ब्रांच और इंटेजीलेंस ब्यूरो की टीम पटना के फुलवारीशरीफ और बारी पथ में नजर रख रही थी, लेकिन वो सब्जीबाग में मौजूद था. पूर्व वार्ड पार्षद ने शरजील को सोमवार की रात पटना में पनाह दी थी. मंगलवार की सुबह जब पूर्व पार्षद का नाम सामने आने लगा तब अपनी राजनीतिक साख बचाने के लिए उसने शरजील को जहानाबाद भेज दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए शरजील पटना सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे जहानाबाद से धर दबोचा.