ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / Bihar News: झंडा चौक पर 77वीं बार आधी रात को फहराया गया...

Bihar News: झंडा चौक पर 77वीं बार आधी रात को फहराया गया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने निभाई परंपरा

Bihar News: पूर्णिया के ऐतिहासिक झंडा चौक पर स्वतंत्रता दिवस की रात 12:01 बजे तिरंगा फहराया गया। यह परंपरा 1947 से लगातार निभाई जा रही है, जिसमें इस बार स्वतंत्रता सेनानी पट्टो बाबू के परिवार के सदस्य ने झंडोत्तोलन किया।

15-Aug-2025 09:45 AM

By First Bihar

Bihar News: जैसे ही घड़ी की सुई 12:01 पर पहुँची, झंडा चौक, पूर्णिया में राष्ट्रीय ध्वज पूरे सम्मान के साथ लहरा उठा। यह सिर्फ झंडोत्तोलन नहीं था, बल्कि एक ऐतिहासिक परंपरा का जीवंत प्रतीक था, जो 1947 से निरंतर चली आ रही है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय वाघा बॉर्डर की तरह ही, पूर्णिया का झंडा चौक देश में उन चुनिंदा स्थानों में शामिल है, जहां हर साल स्वतंत्रता दिवस की आधी रात को झंडोत्तोलन होता है।


इस वर्ष भी, इस ऐतिहासिक परंपरा को निभाते हुए स्वतंत्रता सेनानी पट्टो बाबू के परिवार के सदस्य विपुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। विपुल सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 1947 की आधी रात को जब भारत की आजादी की घोषणा आकाशवाणी (रेडियो) पर की गई थी, उसी समय उनके दादा रामेश्वर प्रसाद सिंह, रामरतन साह और शमशुल हक जैसे अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने भट्ठा बाजार में पहली बार मध्य रात्रि में तिरंगा फहराया था।


भट्ठा बाजार का यह स्थान, जो अब ‘भट्ठा झंडा चौक’ के नाम से जाना जाता है, स्वतंत्रता संग्राम के उस स्वर्णिम क्षण का गवाह रहा है। तभी से हर वर्ष, 14 अगस्त की रात को ठीक 12:01 बजे, यहां तिरंगा लहराने की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर शहरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के अधिवक्ता चंदन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।


कार्यक्रम में पूर्णिया के विधायक विजय खेमका, मेयर विभा कुमारी और अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने काफिले के साथ पहुंचे। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की भव्यता और देशभक्ति का जोश और भी बढ़ गया। युवाओं में आज़ादी का उत्सव मनाने को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस ऐतिहासिक परंपरा ने एक बार फिर यह साबित किया कि स्वतंत्रता केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जीवंत स्मृति और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है, जिसे पूर्णिया की धरती ने अब तक संजोए रखा है।