ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Home / bihar / purnea-news / पूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी...

पूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत, जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में नहीं आया 10 हजार रुपया

पूर्णिया में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में गड़बड़ी की शिकायत सामने आ आई है। जीविका से जुड़ी कई महिलाओं के खाते में 10 हजार रूपया अभी तक नहीं आया है, जिससे नाराजगी बढ़ी हुई है। महिलाएं 17 अक्टूबर को आने वाली अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं।

09-Oct-2025 09:45 PM

By First Bihar

PURNEA: बिहार में पूरे तामझाम के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की गई थी। जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की गई। इस योजना के तहत 3 किस्तें जारी हो चुकी है। अब चौथी किस्त आने वाली है। लेकिन पूर्णियां जिले के बनमनखी अनुमंडल में इस योजना में गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही है।


बताया जा रहा है कि नगर परिषद क्षेत्र में महिलाओं के खाते में 10 हजार की राशि नहीं आई है। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि बैंक में अब तक राशि नहीं आई है। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगों ने सारा कागजात जमा किया फिर भी दस हजार रुपया नहीं आया। पैसा अकाउंट में नहीं आने से महिलाओं में नाराजगी देखी जा रही है। इनका कहना है कि 5 साल से ये लोग जीविका से जुड़ी हुई है। कईयों का पैसा आ चुका है, अभी तक 3 किस्त में पैसा आया है लेकिन इन सबका पैसा अभी तक नहीं आया है। अब पैसा आएगा भी कि नहीं इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब महिलाएं 17 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। इस आश में हैं कि कही उनका पैसा चौथे किस्त में आ जाए। 


बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत स्वरोजगार करने के लिए महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजा जा रहा है। इस योजना के तहत 3 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब जल्द ही चौथी किस्त 17 अक्टूबर को आने वाली है। 26 सितंबर को पहली किस्त जारी करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने 75 लाख महिलाओं के खाते में पैसा भेजा था। उसके बाद फिर 3 अक्टूबर को दूसरी किस्त के तौर पर 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे थे। फिर 6 अक्टूबर को 21 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेज दिये गये। 


अब चौथी किस्त 17 अक्टूबर को आने वाली है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कितनी महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 1.4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। हालांकि पैसा अभी 1.21 करोड़ महिलाओं को ही आया है। करीब 19 लाख महिलाओं को अभी भी पैसा मिलना बाकी है। अब यह देखना होगा 17 अक्टूबर को कितनी महिलाओं के खाते में पैसा आता है। हालांकि अभी तक जिन महिलाओं को पैसा अकाउंट में नहीं आया है, वो काफी परेशान हैं। घर से बैंक दूर रहने के बावजूद यह पता लगाने जा रही हैं कि अकाउंट में सरकार ने पैसा भेजा या नहीं। 

news imagenews imagenews imagenews imagenews image