बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय Bihar Road Accident: दर्दनाक हादसे में गई युवक की जान, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा WhatsApp SIM Verification India: SIM हटाते ही बंद हो जाएगा WhatsApp! भारत में जल्द लागू होने जा रहा नया सिम-बाइंडिंग फीचर, जानें क्या बदलेगा क्या बिहार में यही शराबबंदी है? तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे धंधेबाज, अब ट्रेन की बोगी के नीचे छुपाकर शराब की तस्करी Bihar Road Project: बिहार को मिलेगा एक और सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का तोहफा, इन पांच जिलों की बदलेगी तस्वीर Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी हांगकांग से दिल्ली पहुंची अमेरिकी महिला के बैग से 5.42 करोड़ का माल बरामद, सोना-चांदी के आभूषण और लग्जरी घड़ियां जब्त
01-Jan-2026 01:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: नए साल की शुरुआत के साथ ही हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। बिना किसी मौसम बाधा या तकनीकी कारण के इंडिगो की पूर्णिया–दिल्ली फ्लाइट को 19 से 26 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है। इस अवधि के लिए फ्लाइट की बुकिंग भी बंद कर दी गई है, हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
पूर्णिया एयरपोर्ट के निदेशक डीपी गुप्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों से उन्हें इस बारे में जानकारी मिली है, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन को अब तक कोई औपचारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि 19 से 26 जनवरी तक पूर्णिया–दिल्ली फ्लाइट रद्द रहेगी, हालांकि इसके पीछे का ठोस कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
इंडिगो अधिकारी ने यह भी बताया कि इस दौरान पूर्णिया से दिल्ली और कोलकाता के लिए अन्य इंडिगो फ्लाइट्स का दैनिक परिचालन जारी रहेगा, जिससे यात्रियों को आंशिक राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि इंडिगो ने 26 अक्टूबर को पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए एक साथ उड़ान सेवाएं शुरू की थीं। इन फ्लाइट्स से पूर्णिया, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही थी। रोजाना करीब 200 यात्री इन उड़ानों से सफर करते हैं। ऐसे में अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।