ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / purnea-news / Bihar News: बिहार को जल्द मिलेगा चौथा एयरपोर्ट, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया...

Bihar News: बिहार को जल्द मिलेगा चौथा एयरपोर्ट, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया हवाई अड्डा से उड़ान भरने की तैयारी

Bihar News: पूर्णिया एयरपोर्ट से अगस्त 2025 से उड़ान शुरू होने की तैयारी है। 9000 मीटर लंबे रनवे वाला यह एयरपोर्ट बिहार का सबसे बड़ा होगा। सीमांचल और कोसी के 13 जिलों को इससे हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

03-Jul-2025 07:42 PM

By Tahsin Ali

Bihar News: बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से अगस्त 2025 में हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावना है। पूर्णिया शहर से सटे चूनापुर में निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का कार्य तेजी से जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें इस परियोजना को समय पर पूरा करने के प्रयास में जुटी हैं।


9000 मीटर लंबे रनवे का निर्माण किया जा रहा है, जो बिहार का सबसे लंबा रनवे होगा। एयरपोर्ट के साथ एप्रन, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, सर्फेस पार्किंग, एयरोब्रिज, एविएशन फ्यूल फॉर्म, एसटीपी, फायर टैंक और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।


गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में रनवे रोड, एप्रोच रोड और मुख्य मार्ग के एलायनमेंट जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को अगस्त 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूरे करने का निर्देश दिया गया है।


पूर्णिया एयरपोर्ट चालू होने के बाद सीमांचल, कोसी समेत बिहार के 13 जिलों को हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे न सिर्फ परिवहन की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि सीमांचल जैसे पिछड़े इलाकों की आर्थिक तरक्की का मार्ग भी खुलेगा। पटना, गया और दरभंगा के बाद यह बिहार का चौथा पूर्ण कार्यशील एयरपोर्ट होगा, जहां से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन संभव होगा।