ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की बड़ी बैठक शुरू, संजय झा कर रहे हैं अध्यक्षता

Patna News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) [JDU] ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है.

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। इसी क्रम में जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने आज यानि शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा कर रहे हैं।


इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, कई वरिष्ठ मंत्री और जदयू के शीर्ष नेता मौजूद हैं। पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर की तैयारी को प्राथमिकता देते हुए सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों और मतदान केंद्र प्रभारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जोड़ा है।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार करना, कार्यक्रम तय करना और मौजूदा राजनीतिक माहौल में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना है। सूत्रों के मुताबिक, आज पार्टी द्वारा बूथ स्तर तक संवाद और अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।


बैठक में शामिल बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी से जब मीडिया ने चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा "हमारी पूरी तैयारी है, संगठन पूरी तरह से सक्रिय है और हम हर स्तर पर काम कर रहे हैं।"


यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब बिहार में विपक्षी दल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, और NDA गठबंधन में भी सीटों को लेकर हलचल बढ़ रही है। ऐसे में जदयू की यह बैठक न केवल चुनावी रणनीति को धार देने का प्रयास है, बल्कि संगठन में अनुशासन और स्पष्टता लाने की एक बड़ी कवायद भी मानी जा रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज