ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: डबल मर्डर से दहला मधेपुरा, पति-पत्नी की निर्मम हत्या; SH-91 जाम

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा में सब्जी विक्रेता दंपती की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने SH-91 जाम कर किया है विरोध। पुलिस जाँच में जुटी

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड में रजनी पंचायत के वार्ड 14, दमगारा टोला, प्रसादी चौक के पास एक सब्जी विक्रेता दंपती की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। अज्ञात हमलावरों ने दिनेश दास और उनकी पत्नी भलिया देवी की उनके घर में सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी है।


प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद को ही इस डबल मर्डर का कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है और शुक्रवार सुबह परिजनों सहित ग्रामीणों ने दोनों शवों को SH-91 मुख्य सड़क पर रख कर जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।


इन सभी लोगों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जाँच की मांग की है। उन्होंने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाने की भी मांग की है ताकि हत्यारों का सुराग जल्द से जल्द मिल सके। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएँ क्षेत्र में अपराधियों के बेलगाम होने का सबूत हैं।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। जाँच तेज कर दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सटीक कारण और हत्यारों के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।