ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / purnea-news / Bihar Politics: अचानक सरकारी अस्पताल पहुंच गईं मंत्री लेशी सिंह, डॉक्टर से लेकर...

Bihar Politics: अचानक सरकारी अस्पताल पहुंच गईं मंत्री लेशी सिंह, डॉक्टर से लेकर नर्स तक ड्यूटी से मिले फरार; बदहाली देखकर भड़कीं

Bihar Politics: पूर्णिया के धमदाहा अस्पताल के औचक निरीक्षण में मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टरों और स्टाफ की बड़ी लापरवाही पकड़ी. इस दौरान 12 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले. अस्पताल की अव्यवस्था पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई.

29-Nov-2025 06:47 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार सरकार की मंत्री सह स्थानीय विधायक लेशी सिंह ने बिना किसी पूर्व सूचना के पूर्णिया के धमदाहा स्थित सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था साफ उजागर हुई। प्रभारी चिकित्सक से लेकर डॉक्टर और कर्मचारी तक बड़ी संख्या में गायब मिले।


निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रभारी मनोज कुमार तीन दिनों से अनुपस्थित पाए गए। यही नहीं, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद इंस्टॉल नहीं किया गया था। मौके पर 7 डॉक्टर समेत कुल 12 स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले। अव्यवस्था का यह नजारा देख मंत्री लेशी सिंह गुस्से में दिखाई दीं।


मौके पर ही मंत्री ने पूर्णिया कमिश्नर को फोन लगाकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था आम गरीबों तक निर्बाध रूप से पहुंचे, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। लेकिन प्रभारी चिकित्सक व कर्मचारियों की लापरवाही से अस्पताल की छवि खराब हो रही है। ऐसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।


बता दें कि यह वही अस्पताल है जिसे पूरे अनुमंडल की लाइफलाइन माना जाता है। इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज रोज यहां पहुंचते हैं, लेकिन प्रभारी स्तर पर लापरवाही के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।