दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Nov-2025 10:29 PM
By First Bihar
PURNEA: 25 और 26 नवम्बर को जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, वसंतकुंज की प्रतिष्ठित एवं अत्यंत अनुभवी निरीक्षण तथा प्रशिक्षण टीम ने पूर्णिया स्थित विद्यालय का विस्तृत, गहन और सुव्यवस्थित निरीक्षण किया। यह टीम अपनी शैक्षणिक प्रखरता, व्यावसायिक दक्षता और सूक्ष्म अवलोकन क्षमता के लिए जानी जाती है। निरीक्षण दल में मिस रजनी जौहरी मैम, मिस कवलमीत कौर, तथा मिस निधि शर्मा मैम सम्मिलित थीं, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति, समृद्ध अनुभव और उत्कृष्ट शैक्षणिक दृष्टि से विद्यालय के प्रत्येक विभाग का सूक्ष्म मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला, एरॉबे (AI/Robotics) लैब, गणित प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, कैंटीन एवं भोजन की गुणवत्ता, परिवहन एवं बस व्यवस्था, डिस्पर्सल सिस्टम, तथा समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का अत्यंत गहन निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय की सुदृढ़ कार्यप्रणाली, उच्च अनुशासन, आधुनिक संसाधनों, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण वातावरण तथा समर्पित शिक्षकीय टीम की विशेष रूप से प्रशंसा की।
निरीक्षण दल ने कहा कि जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया अपनी उत्कृष्ट व्यवस्था, प्रगतिशील सोच और उच्च शिक्षण-स्तर के कारण हर मानक पर पूरी तरह खरा उतरा, जिससे वे अत्यंत संतुष्ट एवं प्रसन्न होकर विद्यालय से रवाना हुईं। निरीक्षण के उपरांत शिक्षकों को उन्नत प्रशिक्षण सत्र भी प्रदान किया गया, जिसमें 21वीं सदी के कौशल, आवश्यक क्षमताएँ, नवीन शिक्षण पद्धतियाँ, तकनीक-आधारित शिक्षण तथा प्रभावी कक्षा प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। टीम द्वारा साझा किए गए व्यवहारिक सुझाव, महत्वपूर्ण टिप्स और उन्नत तकनीकें शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुईं।
यह दो दिवसीय निरीक्षण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय के लिए अत्यंत प्रभावशाली, सार्थक और प्रगतिशील रहा। टीम ने जाते समय कहा कि जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, पूर्णिया निस्संदेह क्षेत्र का अग्रणी, आदर्श और अत्यंत विश्वसनीय शैक्षणिक संस्थान है।




