BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
06-Oct-2025 08:16 AM
By First Bihar
Bihar News: भाजपा जिलामंत्री नूतन गुप्ता द्वारा संचालित संगठन सशक्तिकरण यात्रा का समापन रविवार को पूर्णिया सदर विधानसभा क्षेत्र के बियारपुर पंचायत में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। समारोह में कार्यकर्ताओं ने जिलामंत्री नूतन गुप्ता का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा उन्होंने 27 जुलाई से शुरू की थी, जो करीब ढाई महीने तक चली। इस दौरान उन्होंने प्रतिदिन एक हजार से अधिक मतदाताओं से सीधा या अप्रत्यक्ष संवाद किया और लगभग 80 हजार मतदाताओं से आत्मीय संबंध स्थापित किया। यात्रा के माध्यम से वे न केवल जनता के बीच पहुंचीं, बल्कि एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
भाजपा जिलामंत्री ने बताया कि संगठन सशक्तिकरण यात्रा के तहत उन्होंने तीन दर्जन से अधिक स्वाभिमान सभाओं, सघन जनसंपर्क और डोर-टू-डोर अभियान के जरिए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “इस यात्रा से मुझे जनता के सुख-दुख को करीब से समझने का अवसर मिला। लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को सुझाव दिए।”
नूतन गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल संगठन सशक्तिकरण का अभियान नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने और उनकी भावनाओं को समझने की पहल थी। उन्होंने घोषणा की कि इस यात्रा की दूसरी कड़ी जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, “पूर्णिया के अपने परिवारजनों के बीच रहने के लिए मुझे किसी यात्रा की आवश्यकता नहीं। मैं उनकी बेटी, बहन और बहू के रूप में हर समय उनकी सेवा में हाज़िर हूं।”
कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक नई स्किल यूनिवर्सिटी मिली है, जो युवाओं को आधुनिक कौशल शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाएगी। इससे राज्य के विकास में नई ऊर्जा का संचार होगा और बिहार कौशल विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर एक मजबूत पहचान बनाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 कर दिया है। वहीं, 125 यूनिट तक बिजली फ्री और एलईडी लाइट की सुविधा देकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए नूतन गुप्ता ने कहा कि एक-दो दिनों में आचार संहिता लागू होने वाली है। बिहार में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार 10,000 से लेकर 2 लाख रुपये तक की राशि उद्यम हेतु उपलब्ध करा रही है।