ब्रेकिंग न्यूज़

सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें

Home / bihar / purnea-news / Bihar News : पूर्णिया में दो महिलाओं की मौत से सनसनी, जांच के...

Bihar News : पूर्णिया में दो महिलाओं की मौत से सनसनी, जांच के बाद पुलिस भी हैरान

Bihar News : बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहाँ दो महिलाओं की मौत एक पहेली बन गई है. परिजनों ने आरोप ससुराल वालों पर मढ़ा है. जांच जारी.

06-Mar-2025 11:10 AM

By First Bihar

Bihar News : पूर्णिया जिले की दो अलग-अलग घटनाओं में विवाहिताओं की मौत की बात सामने आ रही है, इन दोनों की मौत संदिग्ध हालत में हुई है, दोनों की लाश अपने-अपने ससुराल में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली. परिजनों के अनुसार इसे आत्महत्या का रूप देनें की कोशिश हुई है, दोनों महिलाओं के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर ह्त्या कर देने का आरोप लगाया है.


इनमें से एक मरंगा थाना क्षेत्र की घटना है. जहां कटिहार की युवती को पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं दूसरी घटना में युवती मधेपुरा की बताई जाती है. जिसे 13 साल तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई तो ससुराल वालों ने उसे मौत की नींद सुला दिया, ऐसा आरोप युवती के मायके पक्ष के लोग लगा रहे हैं.


मरंगा थाना क्षेत्र की इस घटना में युवती का नाम सादिया परवीन बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 22 वर्ष है. ससुराल वालों ने जहां दावा किया है कि सादिया ने खुदखुशी की है तो वहीं युवती के पिता ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. हालांकि जांच में पुलिस को खुदखुशी के कोई सबूत नहीं मिले हैं.


मरंगा अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत के अनुसार युवती को गला दबाकर मारा गया है. घटनास्थल पर से फांसी लगाए जाने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. ना ही वहां से कोई रस्सी पाई गई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की यह गुत्थी सुलझ सकेगी. वहीं दूसरी घटना बनमनखी से है, जहां मधेपुरा जिले की शांति देवी, उम्र 33 वर्ष.. की मौत के बाद उसके पति समेत आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कराया गया है.


मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी 13 साल पहले राजकुमार शाह से हुई थी. शादी के कई साल बाद तक महिला को संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी, जिस वजह से अक्सर उसे पीटा जाता था. आखिरकार ससुराल वालों ने उसकी ह्त्या कर दी और इस घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है.