बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
28-May-2020 03:54 PM
SITAMARHI : सीतामढ़ी जिले के सबसे बड़े गोयनका कॉलेज में आज जमकर हंगामा हुआ। हाईकोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती में प्रिंसिपल राम नरेश पंडित ज्वाइन करने कॉलेज पहुंचे तो कॉलेजकर्मी विरोध में खड़े हो गये। उन्होनें प्रिसिंपल को खदेड़ कर कॉलेज से भगा दिया। काफी देर तक कॉलेज परिसर हंगामे का अखाड़ा बना रहा।
दरअसल पूरा मामला सीतामढ़ी के श्री राधाकृष्ण गोयनका कॉलेज का है। जहां विश्वविद्यालय ने तत्कालीन प्रिंसिपल रहे राम नरेश पंडित का तबादला कर दिया था। राम नरेश पंडित ने अपने तबादले के विरोध में पटना हाईकोर्ट में केस दर्ज किया जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में तबादले को रद करते हुए पुनः गोयनका कॉलेज का प्रिंसिपल बनने का आदेश जारी किया।
हाईकोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती में प्रिंसिपल राम नरेश पंडित ज्वाइन करने कॉलेज पहुंचे तो कॉलेजकर्मी विरोध में खड़े हो गये। गोयनका कॉलेज के कर्मचारियों ने उनके विरोध में हंगामा शुरू कर दिया ।कर्मियों ने इस दौरान प्रिंसिपल को खदेड़ कर कॉलेज के बाहर भगा दिया। कर्मियों का आरोप है कि राम नरेश पंडित के कार्यकाल में उन लोगों का वेतन नहीं मिला इसलिए वे उन्हें किसी हालत में वह ज्वाइन नहीं करने देंगे। आखिरकार प्रिंसिपल को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा।