ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, तभी हुई प्रेमिका की एंट्री और फिर...

बारात लेकर जा रहा था दूल्हा, तभी हुई प्रेमिका की एंट्री और फिर फिल्मी स्टाइल में रचा ली शादी

18-Dec-2020 10:24 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA :घर में मंगल गीत गूंज रहे थे और बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर दुल्हन की प्रेमिका पहुंच गई और मामला बिगड़ गया. दुल्हन की घर पहुंचने से पहले दूल्हा थाना पहुंच गया. मामला मनीगाछी थाना इलाके के बाजितपुर ओपी के माउंबेहट का है, जहां प्रेमी से शादी करने के लिए प्रेमिका बंगाल से दरभंगा पहुंच गई और शादी रुकवा दी.

बताया जा रहा  है कि दरभंगा का रहने वाला युवक बासुकीनाथ और मधुबनी के बेनीपट्टी की रहनी वाली युवती काजल कोलकाता में एक साथ काम करते थे. वहीं दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खायीं. दोनों तीन साल से एक साथ रह रहे थे. 

इसी बीच युवक गांव आया और यहां उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. मंगलवार को  बासुकीनाथ की बारात निकलने वाली थी और इस बात की जानकारी काजल को हो गई. जानकारी मिलते ही बारात निकलने से पहले काजल कोलकाता से बासुकीनाथ के गांव पहुंची और बारात रोक दी. काजल ने बासुकीनाथ से शादी करने की बात कही पर परिजन इंकार कर गए. 

जिसके बाद काजल  बाजीतपुर पुलिस के पास पहुंची और मदद की गुहार लगाई. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक बासुकीनाथ को गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को मिली और उन्होंने शादी तोड़ दी और किसी और लड़के के साथ शादी करा दी. इधर, काजल के परिजन भी थाने पहुंचे जहां दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने समझौता पत्र लिया. इसके बाद दोनों की शादी दरभंगा के श्यामा माई मंदिर में परिजनों के सामने करा दी गई.