ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / bihar / Bihar News: अनाज दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, RJD उपाध्यक्ष प्रदीप...

Bihar News: अनाज दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले की पुलिस ने लखपतिया मोड़ के पास से राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी ठगी के मामले में शनिवार की रात शहर से हुई

16-Dec-2025 08:34 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले की पुलिस ने लखपतिया मोड़ के पास से राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप देव को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी ठगी के मामले में शनिवार की रात शहर से हुई। उन पर आरोप है कि उन्होंने एफसीआई से अनाज दिलाने के नाम पर करीब 1.98 करोड़ रुपये की ठगी की। शिकायतकर्ता पटना निवासी पंकज कुमार सिंह ने रोहतास जिले के नटवर बाजार थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ठगी के मामले में 


दरअसल, प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि प्रदीप देव और उनके अन्य सहयोगियों ने मिलकर 21 किस्तों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 17 हजार रुपये की ठगी की। यह मामला अगस्त 2024 में दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर शनिवार की रात नगर थाने की पुलिस और रोहतास पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई और प्रदीप देव को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तारी के बाद नगर थाने में करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई, इसके बाद उन्हें रोहतास पुलिस अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब प्रदीप देव किसी ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। वर्ष 2019 में भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें ऑनलाइन ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने गुर्गों के साथ मिलकर लोगों को ठगने का काम किया। इस बार की गिरफ्तारी से राजद नेता की छवि पर सवाल उठ रहे हैं और राजनीतिक गलियारों में भी यह मामला चर्चा में है। 


पुलिस का कहना है कि जनता को भरोसा दिलाना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी नेता के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजद पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे मामले की जांच का इंतजार करेंगे और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करेंगे।