Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
08-Feb-2021 11:16 AM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के नए भवन का शिलान्यास किया. 462 बेड वाले नए भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई लोग मौजूद रहें.
शिलान्यास के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि पीएमसीएच के नए भवन पर एयर एंबुलेंस को उतारने के लिए हेलीपैड का भी निर्माण कराया जाएगा. बता दें कि पटना में 5 हजार 540 करोड़ रुपए की लागत से यह वर्ल्ड क्लास अस्पताल बन रहा है जिसमें इमरजेंसी भवन के ऊपर हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा. इस अस्पताल में 500 बेड वाला आईसीयू भी बनाया जाएगा साथ ही टेलीमेडिसिन की भी व्यवस्था होगी. लगभग साढ़े पांट हजार करोड़ की लागत से बन रहे इस अस्पताल के निर्माण में 7 साल का समय लगेगा.
पीएमसीएच के नए कैंपस में अस्पताल के फैकल्टी और कर्मचारियों के लिए आवास की भी व्यवस्था होगी इनके लिए 644 आवास बनाए जाएंगे जबकि यहां पढ़ने वाले मेडिकल छात्र छात्राओं के लिए 1626 की क्षमता वाला छात्रावास भी बनाया जाएगा. 550 नसों के लिए छात्रावास के साथ-साथ 360 स्टूडियो अपार्टमेंट भी बनाए जाएंगे. 715 क्षमता की धर्मशाला और 1500 क्षमता वाला ऑडिटोरियम भी नए प्रोजेक्ट में शामिल है। भवन के पास पार्किंग की कुल क्षमता 3334 वाहनों की होगी. यह पूरा स्ट्रक्चर भूकंप रोधी होगा. पीएमसीएच के नए भवन का एरिया 78 लाख वर्गफीट होगा. इसके ऊपर हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा जिसके जरिए एयर एंबुलेंस यहां लैंड कर पाएंगे. अस्पताल में 487 बेड की इमरजेंसी यूनिट के साथ साथ साथ मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जाएंगे.