ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / bihar / पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार पुलिस के जवान को किया बर्थडे विश, गदगद...

पीएम नरेन्द्र मोदी ने बिहार पुलिस के जवान को किया बर्थडे विश, गदगद हो गया पूरा थाना

29-May-2020 08:55 AM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL :  कोरोना संकट के दौर में  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक बिल्कुल नया ही अंदाज सामने आया है। पीएम मोदी कोरोना वॉरियर्स का उत्साह बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। वे अपने नये-नये कदमों से लोगों को चौंकाते रहे हैं इस बार भी उन्होनें कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर आप वाह-वाह कर उठेगें। पूरे देश का पीएम किसी थाने में तैनात किसी पुलिसकर्मी को अगर बर्थडे विश कर दे तो उसका सीना गर्व से जरूर चौड़ा हो जाएगा। बिहार के एक पुलिस जवान को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसे पीएम मोदी ने खुद जन्मदिन की बधाई संदेश भेजा है जिसे पाकर पूरा थाना गद्गद है। 


देश में फैली कोरोना महामारी के बीच सुपौल जिले का छातापुर थाना अचानक सुर्खियों में आ गया। हो भी क्यों नहीं देश के प्रधानमंत्री ने यहां तैनात एक पुलिस जवान को बर्थडे विश जो किया है। पीएम ने ईमेल के जरिए छातापुर थाने में तैनात पुलिस जवान बिकेश भगत को ईमेल के जरिए जन्मदिन का बधाई संदेश भेजा है। पीएम के द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलने के बाद तो जैसे बिकेश के पांव जमीं पर पड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बिकेश के साथ-साथ पूरा थाना खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 


बिकेश भगत ने पीएम की बधाई पर उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। वहीं छातापुर के थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने भी पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। वे मानते हैं कि पीएम मोदी के इस कदम से हम पुलिस वालों का उत्साह दोगुना हो जाता है। कोरोना संकट की इस घड़ी में देश के पीएम ने हमारा मनोबल बढ़ाने का काम किया है। हम सब पुलिसवाले मिलकर कोरोना संकट का डटकर मुकाबला कर रहे हैं । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना हमारी जिम्मेवारी है जिसे हम बखूबी निभा रहे हैं और पीएम के इस उत्साहवर्धन के बाद हम और ज्यादा हौसले के साथ ये काम करेंगे।