मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
23-Oct-2020 01:54 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. चिराग पासवान के लगातार बयान के कारण बीजेपी और एलजेपी के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं. जिसे अब पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में जवाब दे दिया है. बिहार चुनाव में अपनी पहली ही जनसभा में पीएम मोदी ने एनडीए को लेकर बड़ा बयान दिया है.
डेहरी ऑन सोन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए को लेकर कोई भी भ्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर सभी कार्यकर्ता एक हैं. एनडीए के कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं. हालांकि रामविलास पासवान को लेकर उन्होंने कहा कि 'आखिरी सांस तक रामविलास पासवान मेरे साथ रहें.'
चुनावी जनसभा में पीएम मोदी ने रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि मैं बिहार के बहुत लोगों के साथ काम किया हैं. बिहार के लोग भ्रम में नहीं रहते हैं. वह स्पष्ट कहते हैं. चुनाव से पहले यहां के लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी.
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग बिहार को बीमार करना चाहते ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. . बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे.