बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
21-Apr-2025 09:39 AM
By First Bihar
PM Kusum Yojana: देशभर के किसानों के लिए राहतभरी खबर है। अब वे सिंचाई के लिए सोलर पंप बेहद कम खर्च में लगवा सकते हैं, वह भी केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त 60% सब्सिडी के साथ। यह सुविधा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान (पीएम-कुसुम योजना) के तहत दी जा रही है।
कम खर्च, ज़्यादा मुनाफा
इस योजना के तहत किसानों को केवल 10% राशि कैश में जमा करनी होती है। 30% राशि बैंक से लोन ली जा सकती है और 60% राशि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सब्सिडी के रूप में देती हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी किसान को 50,000 रुपये का सोलर पंप चाहिए, तो उसे केवल 5,000 रुपये खर्च करने होंगे।
बिजली पर खर्च शून्य, आमदनी में बढ़ोतरी
सोलर पंप लगवाने से किसान बिजली की बढ़ती लागत से मुक्त हो सकते हैं। इतना ही नहीं, अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर वे एक अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी बना सकते हैं। खास बात यह है कि सोलर पैनल की औसत उम्र 25 साल होती है, जिससे लंबे समय तक लाभ उठाया जा सकता है।
बंजर ज़मीन पर भी कमाएं करोड़ों
आपको बता दे कि पीएम-कुसुम योजना के तहत किसान 2 मेगावाट तक के ग्रिड-कनेक्टेड सोलर प्लांट अपनी खाली या बंजर ज़मीन पर लगवा सकते हैं। इससे उन्हें हर साल लाखों रुपये की आय हो सकती है। योजना के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया, किसान के पास खुद की या लीज पर ली गई भूमि होनी चाहिए।
आवेदन राज्य सरकार के कृषि विभाग पोर्टल या पीएम कुसुम योजना पोर्टल (https://pmkusum.mare.gov.in////landing) पर जाकर किया जा सकता है। आवेदन के लिए किसान को आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, पासबुक/चेक की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और डिक्लरेशन फॉर्म देना होता है।अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 180 3333 पर संपर्क करें या अपने राज्य की डिस्कॉम/अक्षय ऊर्जा एजेंसी से जानकारी लें।