बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Dec-2019 05:47 PM
PATNA : प्याज के बाद अब गैस सिलेंडर पटना की महिलाओं के किचेन का बजट बिगाड़ने जा रहा है। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया गया है। घरेलू गैस में लगभग 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। आज से ही गैस की बढ़ी कीमतें लागू हो गयी हैं।
14.2 केजी वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 793.50 रुपये में मिलेगा। नवंबर में इसकी कीमत 774 रुपये थी। आज से इसकी कीमत में 19.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 17.50 रुपये बढ़ गई है। अब यह 1407.50 रुपये में मिलेगा। फिलहाल, इसकी कीमत 1390 रुपये है।
बता दें कि घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हाल-फिलहाल में ये पहली बढ़ोतरी नहीं है। अक्टूबर में 14.2 किलो वाले रसोई गैस की कीमत 698 रुपये थी। जबकि सितंबर में इसकी कीमत 684 रुपये थी। अक्टूबर में इसके कीमत जहां 14 रुपये बढ़े वहीं नवंबर में इसकी कीमत में लगभग 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गयी थी। नवंबर में कीमत 698 रुपये से बढ़ाकर 793.50 रुपये तक पहुंच गए थे।