ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / आचार संहिता उल्लंघन मामले में पवन सिंह डेहरी कोर्ट में पेश, मिली जमानत

आचार संहिता उल्लंघन मामले में पवन सिंह डेहरी कोर्ट में पेश, मिली जमानत

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोजपुरी स्टार पवन सिंह डेहरी अनुमंडल कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

10-Feb-2026 03:56 PM

By First Bihar

ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। भोजपुरी के पावर स्टार के नाम से मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह सोमवार को डेहnews imageरी स्थित अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी (SDJM) की अदालत में पेश हुए।


यह मामला वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है। चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह के साथ गाड़ियों का लंबा काफिला चलने को लेकर अकोढ़ीगोला थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।


लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे, हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित नियमों के उल्लंघन को लेकर यह केस दर्ज किया गया था।


मंगलवार को इसी मामले में पवन सिंह डेहरी अनुमंडल कोर्ट में पेश हुए, जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई।news imagenews image

news image