ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / बिहार में जमीन और मकान के रजिस्ट्रेशन में भारी गड़बड़ी, ऐसे लोगों...

बिहार में जमीन और मकान के रजिस्ट्रेशन में भारी गड़बड़ी, ऐसे लोगों को चिन्हिंत कर कार्रवाई का निर्देश

बिहार में जमीन और मकान की रजिस्ट्रेशन में भारी गड़बड़ी की बात सामने आई है। व्यावसायिक भूमि को आवासीय भूमि बता निबंधन कराया गया। वही कई बहुमंजिलें मकान को एक तल्ले का बता रजिस्ट्री करवाई गयी है। विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा किया गया है।

04-Jan-2025 10:29 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जमीन और मकान के रजिस्ट्रेशन में हो रही गड़बड़ियों की जाँच शुरू हो गई है। हाल ही में वैशाली, भागलपुर और बिक्रमगंज जैसे जिलों में करोड़ों रुपये की अनियमितताएँ सामने आई हैं, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।


दरअसल व्यावसायिक भूमि को आवासीय भूमि बताकर या बहुमंजिला इमारतों को एकमंजिला बताकर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था।वैशाली में 2.5 करोड़, भागलपुर में 1.5 करोड़ और बिक्रमगंज में 95 लाख रुपये की गड़बड़ी पाई गई। सभी जिलों के रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में रैंडम आधार पर जमीन और मकान की जाँच होगी। मुख्यालय और जिला स्तर के अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक अधिकारी 10 निबंधित स्थलों की जाँच करेगा और फोटोग्राफ सहित अन्य साक्ष्य जुटाएगा।


गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित रजिस्ट्रेशन कराने वालों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। राजस्व के नुकसान की भरपाई भी गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों से की जाएगी।उत्पाद आयुक्त और निबंधन महानिरीक्षक रजनीश कुमार सिंह ने कहा है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।इस जाँच का मुख्य उद्देश्य जमीन और मकान रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। सरकार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए संकेत दिया है कि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने जमीन रजिस्ट्रेशन में हो रही गड़बड़ियों को गंभीरता से लिया है और इसकी रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाए हैं।