25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
03-Jan-2025 01:38 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रही है। जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक दूकान पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है, इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस बदमाश को अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, नालंदा के मुरौरा गांव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक दुकान पर हुई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि,मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना में शामिल दो आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश राहुल कुमार की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया।दुकान पर चढ़कर बदमाशों द्वारा किए गए फायरिंग का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इधर,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिन्द थाना क्षेत्र निवासी जयपाल यादव और मानपुर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।